नई दिल्ली -: कसाब की फांसी पर भाजपा ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे मुंबई हमले के पीड़ितों को आज न्याय मिल गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने जहां इस पर खुशी जताई है वहीं केंद्र सरकार से पूछा है कि अब संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू का क्या होगा और उसको फांसी कब मिलेगी। उन्होंने अफजल को जल्द फांसी देने की मांग दोहराई है।
भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने से आज पूरे विश्व को यह संदेश मिल गया कि भारत कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे मुंबई हमले के पीड़ितों को न्याय मिल गया है। भाजपा के ही मुख्तार अब्बास नकवी ने इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भले ही देर से आया है लेकिन इससे मुंबई हमले के पीड़ितों को न्याय मिल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा काफी समय से कसाब को फांसी दिए जाने की मांग कर रही थी, लेकिन आज जबकि यह फांसी दी जा चुकी है तो भाजपा केंद्र सरकार को इसके लिए बधाई देती है।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश की लंबे समय से यही मांग थी कि कसाब को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उन्होंने मांग की है कि कसाब के बाद अब संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू को भी जल्द फांसी दी जाए। वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कसाब की फांसी से भले ही इस हमले के पीड़ितों को न्याय मिल गया है लेकिन अभी हमारे देश में कुछ और आतंकी भी जिंदा हैं। उन्होंने संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू को भी जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कसाब को पहले ही फांसी दी जानी चाहिए थी लेकिन देर से ही सही यह फैसला स्वागत योग्य है।
* सौजन्य महान्यूज