मुंबई -: मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को बुधवार सुबह 7:30 बजे फांसी दे दी गई। इसके साथ ही इस हमले के पीड़ितों को भी न्याय मिल गया। फांसी देने से पहले कसाब से उनकी अंतिम इच्छा के बारे में जब पूछा गया तो उसने कहा कि उसकी कोई अंतिम इच्छा नहीं है। उसने लिखित में यह बात कही है कि उसकी कोई अंतिम वसीयत नहीं है। कसाब को उसे फांसी देने की बात कल रात उसके खाना खाने के बाद बताई गई थी। इसके तुरंत बाद ही उसको मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल में शिफ्ट किया गया।
            इससे पहले कसाब की दया याचिका को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया था। इसके तुरंत बाद ही कसाब को आर्थर जेल से शिफ्ट कर दिया गया। कसाब को फांसी दिए जाने के बाद भारत ने साफ कर दिया है कि वह मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के शव को पाकिस्तान को नहीं सौंपेगा, क्योंकि पाकिस्तान ने आज तक यह बात स्वीकार नहीं की है कि वह पाक नागरिक था। कसाब को फांसी देने के बाद भारत ने अपने सॉफ्ट नेशन होने को तमगा भी उतारकर फेंक दिया है।
* सौजन्‍य जागरण
 
Top